फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नथुराण गांव में तेंदुए ने घर के पास से गाय को बनाया निवाला

Sat, 02 May 2026 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। सराईखेत क्षेत्र में तेंदुए के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते शुक्रवार रात ग्राम सभा सराईखेत के नथुराण गांव में तेंदुए ने घर के सामने बंधी माधो सिंह की छह साल की गाय को मार डाला। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, एक सप्ताह पहले ही हासली गांव में राम सिंह के बैलों पर भी तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। लगातार हो रहे हमलों से क्षेत्रवासी खासे चिंतित हैं और शाम होते ही लोग घरों में सिमटने को मजबूर हो रहे हैं।ग्राम प्रधान नीमा तड़ीयाल ने मामले की सूचना वन विभाग को देते हुए हिंसक जानवरों को रिहायशी क्षेत्रों से दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो खतरा और बढ़ सकता है।
इस संबंध में रेंजर जौरासी उमेश पांडे ने बताया कि तेंदुए के हमलों में मारे गए पालतू पशुओं के लिए मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त बढ़ाएगी और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे भी लगाए जाएंगे। इस दौरान सरपंच दयाल सिंह, रमेश सिंह, बिशन सिंह, नंद सिंह सहित कई ग्रामीणों ने जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें