फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर धाम में अव्यवस्था से श्रद्धालु परेशान, धक्का-मुक्की के बीच हो रहे दर्शन

Sat, 02 May 2026 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम में इन दिनों बढ़ती भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। मंदिरों में दर्शन के दौरान धक्का-मुक्की और कहासुनी की स्थिति लगातार बनी हुई है, जिससे श्रद्धालु खासे परेशान हैं।

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस के जवान श्रद्धालुओं को दर्शन कराने में जुटे हैं लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ पा रही है। पूर्व वर्षों में मंदिर समिति द्वारा स्वयंसेवकों की तैनाती की जाती थी जो श्रद्धालुओं को लाइन में लगाकर व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराते थे। इससे सभी को आसानी से और क्रमबद्ध दर्शन का अवसर मिलता था। वर्तमान में मंदिर के गर्भगृह में बढ़ती भीड़ के कारण कई श्रद्धालु पिछले दरवाजे से प्रवेश करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे अव्यवस्था और बढ़ रही है। वहीं महामृत्युंजय मंदिर में भी श्रद्धालु तीन-तीन लाइनों में दर्शन कर रहे हैं जिसके चलते अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए मंदिर समिति से जल्द ही सुव्यवस्थित और लाइन से दर्शन व्यवस्था लागू करने की मांग की है ताकि सभी को सुरक्षित और सहज तरीके से दर्शन मिल सकें।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले करीब दो वर्षों से जागेश्वर धाम में मंदिर प्रबंधक का पद खाली है। जिसके चलते व्यवस्थाएं पूरी तरह पटरी पर नहीं आ पा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द स्थायी प्रबंधक की नियुक्ति की जाए तो व्यवस्थाओं में सुधार संभव है।
विज्ञापन

भनोली तहसीलदार व जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के कार्यवाहक प्रबंधक रवि साह ने बताया कि सीजन में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जल्द ही स्वयंसेवकों की व्यवस्था की जाएगी ताकि जागेश्वर धाम में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें