फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौखुटिया के सीमापानी में महिला को तेंदुए ने मार डाला

Tue, 18 Dec 2018 11:39 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
पटलगांव में अपने किराऐ के कमरे के बाहर गमगीन बैठे महिला के पति व सास। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत बमनगांव के सीमापानी में तेंदुए ने एक महिला को मारा डाला। महिला का क्षत-विक्षत शव घर से दूर गधेरे के पास मिला। महिला गांव में अकेली रहती थी। पति और अन्य परिजन पटलगांव में रहते हैं। पति जीआईसी पटलगांव में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। वन विभाग ने प्रभावित परिवार को त्वरित सहायता के रूप में पच्चीस हजार रुपये की राशि दी है। शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम कर दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बमन गांव के सीमापानी में हेमा देवी (50 ) पत्नी जसोद सिंह सोमवार रात को शौच के लिए घर से बाहर आई थी। घर न लौटने पर मंगलवार को तड़के उसकी तलाश की गई तो क्षत-विक्षत शव गधेरे के निकट पड़ा मिला। तेंदुए ने सिर भी अलग कर दिया था। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे द्वाराहाट रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हरीश सिंह खड़कवाल ने बताया कि परिजनों को  पच्चीस हजार रुपये की राशि दे दी गई है। एसडीएम रजा अब्बास ने भी मौका मुआयना किया। शव का पोस्टमार्टम मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने किया। महिला के पति जसोद सिंह के साथ उनकी वृद्ध मां और बच्चे रहते हैं। जसोद सिंह बीमार हैं जो गांव जाने में भी असमर्थ हैं। घटना  बाद घर में कोहराम मचा है। शोक में जीआईसी पटलगांव में शोक सभा के बाद छुट्टी कर दी गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें