अल्मोड़ा। विक्टोरिया क्लब की ओर से स्टेडियम में प्राइज मनी विक्टोरिया प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। मंगलवार को पहला मुकाबला ताव एकेडमी और स्वराज स्पार्टन के बीच खेला गया। स्वराज स्पार्टन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 231 रन बनाए। जवाब में ताव एकेडमी 20 ओवर में 179 रन बनाकर आउट हो गई। स्वराज स्पार्टन ने 52 रनों से मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
नीरज सोन को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। नीरज ने सर्वाधिक 100 रन बनाए। ताव एकेडमी की ओर से कुलदीप ने दो विकेट लिए और 55 रन बनाए। दूसरा मुकाबला विक्टोरिया अल्मोड़ा और राइजिंग स्टार के बीच खेला गया। टॉस जीतकर विक्टोरिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए।
जवाब में राइजिंग स्टार ने 17.5 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर अगले चक्र में प्रवेश किया। इकरार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इकरार ने 39 रन बनाए। अंपायर किशन लाल, लोकेश तिवारी, निर्मल रावत, देवेंद्र फर्त्याल थे। स्कोरर बबीता चौबे, उद्घोषक शंकर जोशी थे। इस मौके पर भैरव गोस्वामी, निर्मल रावत, पंकज खंपा, आशुतोष शाह, सुनील सिंह आदि मौजूद थे।