फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: बेतालघाट के पटोड़ी में तेंदुए का हमला, ग्रामीण को किया घायल; दहशत में लोग

Fri, 05 Dec 2025 01:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रानीखेत

सार

बेतालघाट तहसील के पटोड़ी गांव में बृहस्पतिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेंदुए ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
तेंदुए का हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीखेत वन प्रभाग के तहत बेतालघाट तहसील के पटोड़ी गांव में बृहस्पतिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेंदुए ने एक ग्रामीण पर अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत तापस मिश्रा ने बताया कि नवीन चंद्र पुत्र बाला दत्त को सुबह करीब 9:30 बजे तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सूचना मिलते ही रानीखेत वन क्षेत्र की क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट में भर्ती कराया।

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि ग्रामीण के सिर और शरीर पर तेंदुए के पंजों के गहरे घाव पाए गए। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर करने की सलाह दी है। प्रभागीय वनाधिकारी और उप प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर तेंदुए की गतिविधि वाले क्षेत्र में क्यूआरटी टीम और बिल्लेख अनुभाग के कर्मचारी नियमित गश्त कर रहे हैं। इलाके में कैमरा ट्रैप और ड्रोन से भी लगातार निगरानी की जा रही है ताकि तेंदुए की गतिविधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।

तेंदुए की गतिविधि क्षेत्र में बढ़ी है। सूचना मिलते ही क्यूआरटी तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। विभाग की प्राथमिकता है कि घायल को पूरा उपचार मिले और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे। हमने प्रभावित इलाके में गश्त बढ़ा दी है और कैमरा ट्रैप व ड्रोन की मदद से लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है। -वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत, तापस मिश्रा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें