फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नेत्र शिविर 70 से अधिक ग्रामीणों की हुई जांच

Thu, 04 Dec 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ब्यासी गांव स्थित पंचायत भवन में आयोजित विशेष नेत्र शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान विमला आर्या ने किया। ग्राम प्रधान ने गांव में शिविर लगाने के लिए शीला अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया। नेत्र विशेषज्ञ निकिता ने ब्यासी और आसपास के गांवों से आए 70 से अधिक ग्रामीणों की आंखों की जांच की। इस दौरान ग्रामीणों को आंखों में होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गई और बचाव के उपाय भी बताए गए। शिविर में पहुंचे सात ग्रामीणों की आंखों में मोतियाबिंद की पुष्टि होने पर उन्हें रानीखेत स्थित शीला अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। वहां राजेंद्र कुमार, भूपाल सिंह, सोनू आर्या, कृष्णा नंद, देवकी देवी, दीवान राम, सावित्री देवी, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें