फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खत्याड़ी गांव में आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत

Wed, 19 Feb 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर के खत्याड़ी गांव में मंगलवार को एक तेंदुआ मृत मिला। बताया गया है कि तेंदुए के शरीर पर नाखून आदि के निशान थे जिससे उसके आपसी संघर्ष में मारे जाने की बात कही गई है। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव जला दिया गया है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि आपसी संघर्ष में दूसरा तेंदुआ भी घायल हुआ होगा। वन विभाग की टीम उसकी गतिविधि का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन



वन क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत खत्याड़ी गांव के पास मंगलवार सुबह एक तेंदुए का शव मिला। पहले सूचना आई कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। सूचना मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि मृत नर तेंदुए की उम्र एक साल थी, जबकि लंबाई 1.64 मीटर थी। उन्होंने बताया कि दो पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। उन्होंने बताया कि तेंदुए के शरीर में कई स्थानों पर नाखून के निशान और घाव थे। इसके चलते तेंदुए के आपसी संघर्ष में मारे जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें