फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गोशाला में घुसा तेंदुआ, ग्रामीण की सूझबूझ से हुआ कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के ज्योली गांव में शनिवार रात एक तेंदुआ गोशाला में घुस गया। ग्रामीण ने बाहर से दरवाजा बंद कर तेंदुए को अंदर कैद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीण जीवन चंद्र पंत ने बताया कि शुक्रवार रात तेंदुए ने उनकी एक बकरी को मार दिया था। शनिवार रात तेंदुआ दोबारा बकरी के शव को खाने के लिए गोशाला में घुस आया। इसी दौरान उन्होंने गोशाला का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था के बीच तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया। रेंजर मोहन राम आर्य ने बताया कि पकड़ी गई तेंदुआ करीब पांच वर्ष की मादा है। क्षेत्र में पहले से तेंदुए की गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके चलते गांव में पिंजरा भी लगाया गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेस्क्यू किए गए तेंदुए को स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार के लिए रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। जांच पूरी होने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
इधर ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अभी भी अन्य तेंदुओं की मौजूदगी की आशंका है। शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने में डर महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास नियमित गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें