अल्मोड़ा जिले के पूर्वी पोखरखाली के घनी आबादी वाले एक मकान के बाथरूम में तेंदुआ घुस गया। इसकी जानकारी होने पर घर के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू किया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अल्मोड़ा जिले के विभिन्न हिस्सों में तेंदुए की चहलकदमी से लोग दहशत में हैं। पूर्वी पोखरखाली के घनी आबादी वाले एक मकान के बाथरूम में तेंदुआ घुस गया। इसकी जानकारी होने पर घर के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद उसका रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 5:30 बजे वन विभाग की टीम को पंकज तिवारी के आवास में रहने वाले सुनील कुमार ने सूचना दी कि उनके यहां बाथरूम में तेंदुआ घुस गया है। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए के बाथरूम के अंदर बंद होने से वन विभाग को उसे ट्रैंकुलाइज करने में एक घंटे का समय लगा। किसी तरह वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पिंजरे में बंद कर रेस्क्यू सेंटर पहुंचाकर उसका उपचार शुरू कर दिया है।
सुनील कुमार ने वन विभाग की टीम को बताया कि वह वर्तमान में बीएसएफ में कार्यरत हैं और इन दिनों छुट्टी पर आए हुए हैं। सुबह जब वह उठे तो उन्होंने देखा कि भूलवश बाथरूम का दरवाजा खुला रह गया था। बाथरूम से तेंदुए की पूछ बाहर लटकी हुई थी। किसी तरह उन्होंने हिम्मत का परिचय देते हुए बाथरूम का दरवाजा बंद कर वन विभाग को सूचना दी।