फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शावकों के साथ पेड़ में चढ़े तेंदुए को ग्रामीणों ने घेरा

Fri, 19 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। ग्राम पंचायत बमनगांव के दड़माड़ में ग्रामीण पेड़ में चढ़े तेंदुए और उसके दो शावकों को काफी देर तक घेरे रहे, परंतु वन विभाग और तहसील प्रशासन की टीम के पहुंचने तक तेंदुआ भाग गया। इधर तेंदुए के मारे जाने में हो रहे विलंब से ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बमनगांव के दड़माड़ में पेड़ में चढ़ा तेंदुआ वन विभाग और तहसील प्रशासन की टीम के गांव में पहुंचने तक भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि वह चार घंटे तक तेंदुए को घेरे रहे। टीम के पहुंचने तक तेंदुआ और उसके दोनों शावक भाग गए। ग्रामीणों ने तेंदुए के मारे जाने में हो रहे लगातार विलंब पर रोष जताते हुए तेंदुए को शीघ्र मारने की मांग की है।

 इस दौरान अधिकारियों को लोगों के भारी रोष का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि तेंदुआ गांव के युवक विजय पर झपटा जो बाल-बाल बच गया। वहीं तहसीलदार दीवान सिंह बिष्ट और उप वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र तिवारी आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रधान राधिका देवी, दीवान सिंह, पुष्पा, कमला, भीमसिंह, धर्मानंद, डूंगर सिंह, धनसिंह, लालसिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे। इधर तेंदुए के घेरे जाने की खबर के साथ उसके मारे जाने की अफवाह भी उड़ती रही। लोग तेंदुए के भाग जाने से बड़े निराश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें