फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला में तेंदुए के बच्चे, हड़कंप मचा

Wed, 18 Apr 2018 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
गोशाला में तेदुए के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 बिंता क्षेत्र के अंतर्गत नागैर पारकोट में एक ग्रामीण द्वारा छोड़े गए मकान की गोठ में तेंदुए के दो नवजात शावक मिलने से हड़कंप मच गया। तेंदुए ने दोनों शावकों को वहीं गोठ में ही रखा हुआ है। हालांकि ग्रामीणों की सूचना के बावजूद देर शाम तक वहां वन विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा था। वन विभाग के अधिकारियों के आने के बाद ही शावकों की पुष्टि हो सकेगी। 

विज्ञापन


बिंता क्षेत्र के अंतर्गत नागैर निवासी विनोद जोशी के एक मकान में कोई नहीं रहता है। गोठ के दरवाजे भी बंद ही रहते हैं। बुधवार की सुबह गोठ में तेंदुए के दो शावक जब उन्होंने देखे तो वह चौंक गए। सूचना मिलने पर शावकों को देखने के लिए ग्रामीण भी पहुंचने लगे। इसके बाद ग्रामीण कैलाश शाह और नवीन तिवारी ने वन विभाग सोमेश्वर रेंज को इसकी जानकारी दी, लेकिन देर शाम तक वहां कोई भी अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचा था। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पूर्व इस क्षेत्र में एक तेंदुआ घूमते दिखाई दे रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें