फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर से नहीं हटेगा कस्तूरा मृग अभ्यारण्य: नाइक

Wed, 18 Apr 2018 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
भवन के उद्घाटन अवसर पर मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री नाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थापला स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (सीसीआरएएस) के नए भवन का उद्घाटन केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने किया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। सीसीआरएएस औषधीय पौधों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। संस्थान और यहां संचालित आयुर्वेदिक अस्पताल को सुविधा संपन्न बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि बागेश्वर स्थित कस्तूरा मृग अभ्यारण्य को किसी भी कीमत पर नहीं हटाया जाएगा, इसके लिए वह वन मंत्रालय से वार्ता करेंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की योजना गांव के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की है। आयुर्वेद की तरफ अधिक फोकस किया जा रहा है।  कहा कि औषधीय पौधों के संरक्षण के लिए संस्थान अच्छा कार्य कर रहा है। यहां संचालित आयुर्वेदिक अस्पताल को और अधिक सुविधा संपन्न बनाया जाएगा। अस्पताल में संसाधन मुहैया कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बागेश्वर स्थित कस्तूरा मृग अभ्यारण्य को नहीं हटाया जाएगा, इसके लिए वन मंत्रालय से वार्ता की जाएगी। विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक करन माहरा ने मुख्य अतिथि को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस अवसर पर  आयुष मंत्रालय सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, महानिदेशक प्रो. वैद्य केएस धीमान सहित तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थेे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें