फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ख्युशालकोट और कोटखुशाल गांव में तेंदुए का खौफ

Mon, 14 Jul 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ब्लॉक क्षेत्र के ख्युशालकोट और कोटखुशाल गांवों में तेंदुए की लगातार दहशत बनी है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से तेंदुआ कई मवेशियों को निवाला बना चुका है, इससे ग्रामीणों में चिंता और आक्रोश दोनों बढ़ते जा रहे हैं।
गांव की कमला देवी, चंदन सिंह, गोपाल सिंह और मदन सिंह की बकरियों को निवाला बनाने के बाद शनिवार को तेंदुए ने दिनदहाड़े नंदन सिंह की गाय पर हमला कर दिया। लगातार बढ़ रही तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में भय का माहौल है।
स्थानीय निवासी गजेंद्र सिंह नेगी, भगवत सिंह, गोपाल सिंह, धन सिंह और कल्याण सिंह सहित ग्रामीणों ने कहा कि तेंदुए की दिन में खुली आवाजाही अब स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बनते जा रहा है। लेकिन अब तक विभाग ओर से कोई कार्यवाही नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मवेशियों के स्वामियों को उचित मुआवजा और पिंजरा लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया, तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें