ताड़ीखेत के बधाण गांव में शनिवार सुबह दूध देने निकले युवक पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। पंजों के वार से युवक घायल हो गया, लेकिन शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। घटना से गांव में दहशत व्याप्त है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अल्मोड़ा जिले के रानीखेत विकासखंड ताड़ीखेत के बधाण गांव में शनिवार सुबह दूध देने जा रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेंदुए ने युवक पर पंजों से वार कर उसे घायल कर दिया। युवक के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को तत्काल उप जिला चिकित्सालय रानीखेत पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। गांव में दिनदहाड़े और आबादी के नजदीक तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।