फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान करके बाद लौट रही महिला पर तेंदुए ने किया हमला

Fri, 12 Apr 2019 12:04 AM IST
दीपक नेगी  अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल जिला अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 मतदान से लौटने के बाद घास काटने गई एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। घायल महिला को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर के अनुसार महिला की हालत खतरे से बाहर है।  
विज्ञापन


    पातलीबगड़ के खनून गांव निवासी नीमा देवी (35) पत्नी हिम्मत सिंह बृहस्पतिवार सुबह नजदीकी मतदान केंद्र में अपना वोट देने के बाद गाय के लिए चारा लेने पास के जंगल में गई। इसी दौरान तेंदुए ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया। महिला के शोरगुल मचाने के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ भाग गया। तेंदुए ने महिला के सिर पर घाव कर दिए। ग्रामीण 108 की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल ले आए। डॉक्टर विक्रांत ने बताया कि महिला के सिर में तीन टांके लगाए हैं और मुंह में भी चोट के निशान हैं। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है। इधर ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें