अल्मोड़ा कैंट स्थित बूथ पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े सेना के अधिकारी और जवान।
- फोटो : amar ujala
मतदान को लेकर सेना के जवानों में भी काफी उत्साह रहा। 13 सिख रेजीमेंट के 536 अधिकारियों और जवानों ने कैंट स्थित बूथ पर मतदान किया। मतदान करने के लिए सेना के अधिकारियों और जवानों की बूथ पर लंबी कतार लगी रही।
इसके अलावा उनके परिजनों ने भी वोट डाले। वोट डालने वालों में रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल हर्ष मिश्रा आदि अधिकारी शामिल थे।