फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास लेने गई महिला पर तेंदुआ झपटा

Sun, 15 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/ जैंती/अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जैंती तहसील के गांवों में तेंदुए का आतंक बढ़ गया है। रविवार सुबह ध्यूली गांव में तेंदुए ने हमला कर खेत में घास काट रही महिला को लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में महिला को जैंती स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार की सुबह नौ बजे नीमा (22) पत्नी शिव सिंह निवासी ध्यूली (अडौली) घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में घास लेेने गई थी। घास का गठ्ठर बांधते समय  तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया है। अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। कुछ देर बाद मौके पर ग्रामीण भी एकत्र हो गए । नीमा को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती लाए जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। महिला के शरीर में कई जगह तेंदुए ने पंजे मारे हैं। डाक्टरों के मुताबिक महिला की हालत खतरे से बाहर है।

इससे पूर्व सुबह करीब सात बजे ध्यूली के समीपवर्ती गांव ल्वाली में बलवंत सिंह धौनी के मकान के पास तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला। इससे पूर्व पितना गांव में तेंदुआ एक तीन वर्षीय बालक को निवाला बना चुका है और छाना खरकोटा में एक बालिका पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर चुका है। तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत है। महिलाएं अकेले घास लेने जंगल भी नहीं जा रही है। शाम होते ही लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें