फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक नेगी ने मेल्टा गांव को लिया गोद

विज्ञापन
मेल्टा गांव में ग्रामीण वृद्धा को सम्मानित करते विधायक महेश नेगी। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट के विधायक महेश नेगी ने बग्वालीपोखर के मेल्टा गांव को गोद लेकर नई परंपरा शुरू की है। उन्होंने गांव में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की, कहा कि गांव को माडर्न गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। विधायक ने गांव में बिजली, सड़क और पानी की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया। विधायक की इस पहल से ग्रामीणों में विकास की एक नई उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

गांव के सेवानिवृत्त तहसीलदार लीलाधर जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने फूलमालाओं के साथ विधायक महेश नेगी का स्वागत किया। विधायक महेश नेगी ने कहा कि ग्रामीणों की सड़क से जोड़ने की मांग शीघ्र पूरी होगी। वह गांव को सड़क सुविधा से जोड़ेंगे। उन्होंने तमाम अन्य विकास कार्यों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में भैरव दत्त पांडेय, माधवानंद, विपिन चंद्र जोशी, चंद्रशेखर जोशी, डॉ. भगवती प्रसाद पांडेय, पूर्व महिला प्रधान चंपा देवी और पूर्व प्रधान हरीश पांडेय को शाल ओढ़ाकर विधायक ने सम्मानित किया।
इस मौके पर कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ली। जिनमें प्रमोद जोशी, विपिन पांडेय, कैलाश पांडेय, योगेश पांडेय, धीरज जोशी, जगदीश पांडेय, गरिमा जोशी, चंपा पांडेय, राजू पांडेय, तारा दत्त, कैलाश जोशी, बबलू पांडेय, ललित पांडेय, दीपक पांडेय आदि शामिल रहे। नव नियुक्त ग्राम प्रधान प्रमोद चंद्र जोशी ने विधायक महेश नेगी का पहली बार गांव पहुंचने पर आभार जताया। संचालन बालकिशन जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें