फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबटिया के सिग्नल कोर में भी मना पूर्वांचली छठ पूजा का पर्व

विज्ञापन
चौबटिया में छट पूजा के दौरान सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौबटिया स्थित सिग्नल कोर के धर्म गुरु डॉ. बीके पांडे के यहां छठ पूजा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इसके अंतर्गत रविवार की सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। इसके बाद छठ व्रत धारियों ने जल ग्रहण किया। चौबटिया सैन्य क्षेत्र की महिलाओं में छठ पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

इस दौरान छठी मैया की पूजा अर्चना में लीन महिलाएं अपने परिवारजनों के साथ सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची। उन्होंने अर्घ्य देकर सूर्य की उपासना की। सेना की सिग्नल कोर के धर्म गुरु डॉ. बीके पांडे ने बताया कि यह व्रत पूर्वांचल में लिया जाता है और व्रत तीन दिनों के अनुष्ठान को लेकर होता है। कार्यक्रम में सेना की सिग्नल कोर के महिलाओं के साथ चौबटिया बाजार की विमला रावत, खष्टी सती, तारा सती , बसंती सती आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें