बागेश्वर नगर के साथ ही जोशीगांव और कपकोट के केदारेश्वर हिचौड़ी में दुर्गा पूजा महोत्सवों की धूम मची हुई है। अनुष्ठान स्थलों में दुर्गा सप्तशती के पाठ के साथ ही देर शाम तक भजन कीर्तनों का गायन चल रहा है।
नगर के नुमाइशखेत में देवी पूजा और दुर्गा पूजा कमेटी, जोशीगांव और कपकोट के केदारेश्वर हिचौड़ी में आयोजित दुर्गा पूजा में देर रात तक भजन कीर्तन आयोजित किए गए। रात्रि जागरण के साथ ही प्रसाद वितरण हुआ। केदारेश्वर में सांध्यकालीन सरयू आरती जारी रही। समिति के अध्यक्ष हडसन ऐठानी ने बताया 18 अक्तूबर को महाभंडारा होगा।
पंडित आनंद बल्लभ पांडे, मनोरम पांडे और ललित लोहनी ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। भगवती मंदिर कर्मी में नवरात्र और हरेला में श्रद्धालुओं की सुबह से ही भीड़ रही। ग्वल देवता के डंगरिए ने गाजे बाजे के साथ गांव भ्रमण किया। ग्रामीणों ने दल में शामिल लोगों को भंडारे लिए अनाज भेंट किया। पूजा पंडित बसंत बल्लभ जोशी ने कराई। उधर नगर पंचायत कपकोट के वार्ड दो के कालिका मंदिर में नवरात्र पूजन की धूम मची है। सीनियर, जूनियर वर्ग के बच्चों की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। कांडा पड़ाव स्थित कालिका मंदिर में श्रद्धालुओं का सुबह से ही तांता लगा रहा।