फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थामस कप के लिए लक्ष्य का भारतीय टीम में चयन

Wed, 09 May 2018 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रकाश पादुकोण के साथ लक्ष्य सेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का बैंकाक (थाइलैंड) में होने जा रहे बीडब्ल्यूएफ थामस कप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। प्रतियोगिता के लिए चयनित लक्ष्य उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी हैं। 20 से 27 मई तक होने वाले थामस कप के लिए वर्ल्ड नंबर आठ एचएस प्रनय के नेतृत्व में लक्ष्य सेन, वीसाई प्रणीत और समीर वर्मा भारतीय बैडमिंटन एकल टीम के सदस्य के रूप में बैंकाक जाएंगे।

विज्ञापन


महज 17 साल की उम्र में थामस कप के लिए भारतीय टीम में अपना स्थान बनाकर लक्ष्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में प्रकाश पादुकोण अकादमी बंगलूरू में प्रशिक्षण ले रहे लक्ष्य 2020 में ओलंपिक खेलने के अपने लक्ष्य में वह दो कदम आगे बढ़ चुके हैं। इससे पहले लक्ष्य जूनियर वर्ल्ड नंबर एक में रह चुके हैं। लक्ष्य ने सबसे पहले आंध्र के कुंटूर में अंडर-10 का एकल राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया। सिंगापुर में एल्फा ऐज ग्रुप की विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-11 का खिताब जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला खिताब जीता। इस्रराइल में अंडर-13 के एकल का खिताब उनका दूसरा अंतरराष्ट्रीय स्तर खिताब था। इसके अलावा लक्ष्य विंबलडन कप, स्विस ओपन आदि में भी पदक जीत चुके हैं।

सीनियर स्तर पर लक्ष्य ने अब तक बुलगारिया ओपन, हैदराबाद में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, टाटा ओपन में रजत पदक जीता है। इसी वर्ष न्यूजीलैंड में आयोजित न्यूजीलैंड ओपन में दूसरे राउंड में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता लिन डान से कठिन मुकाबले में तीसरे सेट में पराजित हुए।
विज्ञापन


बता दें कि लक्ष्य को यह खेल विरासत में मिला है। उनके दादा सीएल सेन स्वयं वेटरन में राष्ट्रीय स्तर के अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं और उनके पिता डीके सेन साई के बैडमिंटन कोच रहे हैं।
लक्ष्य के चयन पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार, सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, कैलाश शर्मा, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एसडीएम विवेक राय, खेल अधिकारी सीएल वर्मा, प्रशांत जोशी, शेखर लखचौरा, हेम तिवारी, दीपक वर्मा, गोकुल मेहता, अमरनाथ रजवार, नंदन रावत, लियाकत अली समेत कई खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें