स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे के सीमांत क्षेत्र नागचुलाखाल में टैक्सी स्टैंड नहीं होने से वाहन चालक और यात्री परेशान हैं। सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर यात्रियों को बैठाया जा रहा है। लंबे समय से स्थानीय लोग और टैक्सी संचालक स्टैंड की मांग कर रहे हैं। स्याल्दे का नागचुलाखाल क्षेत्र कुमाऊं और गढ़वाल की सीमा पर है। यहां से कुमाऊं के रामनगर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी और रानीखेत के साथ-साथ गढ़वाल के चमोली, पौड़ी गढ़वाल और चारधाम की ओर नियमित रूप से वाहन आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में टैक्सी स्टैंड की सुविधा नहीं है। इससे न केवल टैक्सी चालकों बल्कि यात्रियों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है।
टैक्सी चालक महेंद्र सिंह, पूरन सिंह, नारायण सिंह और उमेश सिंह ने बताया कि टैक्सी स्टैंड नहीं होने से को यह पता नहीं होता है कौन टैक्सी वाला कहां और किस रूट पर गया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र टैक्सी स्टैंड के निर्माण की मांग की है।