फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown : अल्मोड़ा में फंसे बाहरी राज्यों के श्रमिक लौटेंगे घर, कलेक्ट्रेट में नाम दर्ज करने का काम शुरू

Fri, 01 May 2020 02:57 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अल्मोड़ा में फंसे अन्य प्रदेशों और जिलों के मजदूरों को जल्द ही उनके राज्यों और जिलों में भेजा जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से कलेक्ट्रेट में मजदूरों का नाम दर्ज करने का काम शुरू हो चुका है। बता दें कि लॉकडाउन के कारण पिछले करीब दो माह से बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल सहित कुछ आसपास के जिलों के मजदूर अल्मोड़ा में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


इनमें से कई मजदूर अपने घरों को जाना चाहते हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद प्रशासन ने इन मजदूरों को उनके घरों को भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। कलक्ट्रेट में श्रम विभाग के अधिकारियों ने इन श्रमिकों का नाम पता दर्ज करने का काम शुरू कर दिया है।

फिलहाल बाहरी राज्यों और जिलों में जाने वाले श्रमिकों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। बताया गया है कि आगामी दिनों में मजदूरों की सूची तैयार हो जाने के बाद उन्हें उनके राज्यों में भेजने की व्यवस्था की जाएगी। शुक्रवार को घरों को लौटने के इच्छुक काफी संख्या में मजदूरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना नाम श्रम विभाग के अधिकारियों को दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें