फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन-प्रशासन की अनदेखी से कुंवालीवासी गुस्से में

Tue, 13 Mar 2018 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कुंवाली के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 कुंवाली क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की शासन-प्रशासन द्वारा सुध नहीं लेने से आंदोलनकारियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पिछले चार दिनों धरना चल रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन के किसी भी नुमाइंदे ने अभी तक वहां पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र आठ सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होती हैं तो तहसील घेराव के साथ आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


कुंवाली में राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने, मोटर मार्गों की हालत सुधारने, एलोपैथिक अस्पताल खोलने सहित तमाम मांगों को लेकर न्याय पंचायत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले बेमियादी धरना चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राज्य बनने के बाद तमाम सरकारें आईं, लेकिन आज तक किसी ने भी इस पिछड़े क्षेत्र की सुध नहीं ली है, जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं।

मोटर मार्गों की हालत खराब होने के कारण क्षेत्र से निरंतर पलायन हो रहा है। अस्पताल के लिए लोगों को 20 से 25 किमी दूर रानीखेत की दौड़ लगानी पड़ रही है। पिछले चार दिनों से धरना चल रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन के नुमाइंदों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। जिसके चलते आंदोलनकारियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। कहा कि यदि शीघ्र सार्थक कार्रवाई नहीं होती तो तहसील का घेराव किया जाएगा, चक्काजाम के साथ शिक्षण और अन्य संस्थान बंद कराए जाएंगे। धरने पर आनंद बल्लभ जोशी, केवलानंद अधिकारी, रघुवर दत्त, राजेंद्र बिष्ट, जय बल्लभ, दिवान सिंह, प्रभात सिंह, भूपाल सिंह, हरिनारायण जोशी, जीवन सिंह, जीवन सिंह परिहार सहित तमाम लोग बैठे। आंदोलन को भारी समर्थन मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें