स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह धौनी की जयंती पर अल्मोड़ा और उनके पैतृक गांव तल्ला बिनौला में कार्यक्रम हुए। लोगों ने स्व. धौनी को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके द्वारा देश को आजादी दिलाने में दिए गए योगदान को याद किया।
सालम समिति की ओर से जिला पंचायत परिसर स्थित स्व. धौनी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्व. धौनी ने देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह जिला पंचायत अल्मोड़ा के पहले अध्यक्ष भी रहे।
किशोरी लाल वर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, विशिष्ट अतिथि गिरीश मल्होत्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा, विशन बोरा, अमरनाथ रजवार, भगीरथ पांडे, नरेश पांडे, लीला खोलिया, त्रिलोक सिंह, रमेश पांडे, जीएस नेगी, जीएस चिलवाल, मथुरा दत्त, महेश वर्मा, गोपाल मेहरा, रमेश रावत, देव सिंह बिष्ट, सतीश पांडे, जगदीश प्रसाद, देवेंद्र भंडारी आदि मौजूद थे।
राम सिंह धौनी ट्रस्ट अल्मोड़ा की ओर से सिकुड़ा बैंड तिराहे पार्क में स्थित स्व. धौनी की मूर्ति पर श्रद्धांजलि दी गई। उनके पौत्र भूपेंद्र नेगी ने स्व. धौनी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता आनंद सिंह ऐरी ने की।
इस अवसर पर भगवती परिहार, प्रताप सत्याल, श्याम सिंह कुटौला, बीबी तिवारी, किशन नेगी, चंदन बोरा, वीर सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह, आनंद भट्ट, हीरा बिष्ट, दयाकृष्ण जोशी पूरन बिष्ट, हरिता नेगी आदि उपस्थित थे।
उधर स्व. धौनी के पैतृक गांव तत्ला बिनौला में जयंती कार्यक्रम धूमधामपूर्वक मनाया गया। प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
अध्यक्षता स्व. धौनी के पौत्र दीवान सिंह धौनी और संचालन प्रधान राजेंद्र सिंह धौनी ने किया। कार्यक्रम में उनके पौत्र जगदीश धौनी, धर्मेंद्र बिष्ट, हरीश धौनी, राजेंद्र सिंह, पंकज धौनी, राम सिंह, मुकेश चंद्र, जीत सिंह, दीपा जोशी, दिनेश जोशी, जसवंत सिंह, गोधन धौनी, मोहन सिंह, राम सिंह आदि ने भाग लिया।