फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों की प्रशासकीय स्वीकृति रद्द करने से कुंजवाल नाराज

विज्ञापन
Kunjwal angry over cancellation of administrative approval of degree colleges
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में स्वीकृत 15 महाविद्यालयों की प्रशासकीय स्वीकृतियों को रद्द करने पर नाराजगी जताई है। कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2016-17 में प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में 15 विद्यालय खोने जाने की प्रशासकीय स्वीकृतियां प्रदान की थी। वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे निरस्त कर दिया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पूर्ववर्ती हरीश रावत की सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों को वर्तमान सरकार निरस्त करते जा रही है। यह परंपरा भविष्य में इस प्रदेश के लिए नुकसानदायक होगी। 15 महाविद्यालयों में दो महाविद्यालय एक जनरल बीसी जोशी के नाम से दन्यां में तो दूसरा भनोली में खोलने की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। जागेश्वर विधानसभा दो विकासखंडों को जोड़कर बनाई गई है। वर्तमान समय में लमगड़ा विकासखंड में दो महाविद्यालय ठीक से संचालित हो रहे हैं जबकि धौलादेवी ब्लाक लमगड़ा से आबादी, क्षेत्रफल के हिसाब से बड़ा है, वहां पर एक ही महाविद्यालय गुरुड़ाबाज में संचालित हो रहा है।
दन्यां और भनोली के दो महाविद्यालयों की प्रशासकीय स्वीकृति को निरस्त करना राजनीतिक द्वेष भावना का कारण है। इस प्रकार के द्वेष भावना पूर्ण लिए गए निर्णय इस पर्वतीय राज्य के हित में कतई नहीं होना चाहिए। पूर्व में इन महाविद्यालयों के लिए तुरंत भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई थी जिस कारण यह संचालित नहीं हो पाए थे। अब स्थानीय लोगों ने भूमि उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी है। ऐसे समय में महाविद्यालय को बंद करना विकास की क्षेत्रीय आवश्यकताओं को नजरअंदाज करना राजनीतिक, सामाजिक दृष्टि से जनहित में नहीं है। उन्होंने सरकार के निर्णय का विरोध करते हुए सरकार से पुनर्विचार करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें