अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग जिला व्यापार मंडल के चलनीछीना व्यापारिक इकाई का गठन किया गया। लंबे समय से लंबित चलनीछीना इकाई के गठन से स्थानीय व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।
गठन के दौरान कुंदन सिंह रौतेला को अध्यक्ष, गोविंद सिंह रौतेला को सचिव, सुंदर सिंह को उपाध्यक्ष, कुंदन सिंह को कोषाध्यक्ष, भोपाल सिंह को सह सचिव और देवेंद्र सिंह रौतेला को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील साह, जिला उपाध्यक्ष रवि बनौला और जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार विक्की ने व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक व्यापारियों को व्यापार मंडल से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले की सभी व्यापारिक इकाइयों को सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर हरीश सिंह, गोपाल सिंह, नवीन सिंह, पूरन सिंह, विक्की सहित आदि मौजूद रहे।