फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव 26 सितंबर को

Mon, 21 Sep 2026 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
आज नाम वापसी, 25 को निदेशक पदों के लिए मतदान, अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा-बागेश्वर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोनों पदों के लिए 26 सितंबर को मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम तय होने के बाद संभावित दावेदारों ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। अध्यक्ष का पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है। चुनाव कार्यक्रम सामने आने के बाद संभावित दावेदार भी सक्रिय हो गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से जुड़े कई दिग्गजों के सगे संबंधियों के नाम चर्चा में बताए जा रहे हैं। सदर एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि सोमवार से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन नामांकन से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण किया गया। मंगलवार को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। इसके बाद 25 को निदेशक पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। निदेशक पदों के चुनाव के बाद 26 सितंबर को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। अल्मोड़ा-बागेश्वर जिला सहकारी बैंक के लिए कुल 13 निदेशक चुने जाएंगे। यही निदेशक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें