फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदली वृक्ष की शोभा यात्रा के साथ रानीखेत में नंदाष्टमी महोत्सव शुरू

विज्ञापन
रानीखेत में कदली वृक्ष लाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कदली वृक्ष की शोभायात्रा के साथ ही रानीखेत में नंदाष्टमी महोत्सव शुरू हो गया है। मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों के निर्माण के लिए राय स्टेट से कदली वृक्षों को जयकारों के साथ नगर के विभिन्न स्थानों से होते नंदादेवी मंदिर परिसर में लाया गया।
विज्ञापन

यात्रा में नगर के विभिन्न संगठनों सहित श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। वहां पर विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश लाल साह, छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष चौधरी, दीपक पंत, कैलाश पांडे, अगस्त लाल साह आदि थे।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष हरीश लाल साह ने बताया ने कि दो से तीन सितंबर तक मूर्ति निर्माण, चार को ब्रह्म मुहूर्त में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। सात सितंबर को शोभायात्रा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय ने की भाईचारे की मिसाल कायम
रानीखेत। मां नंदा-सुंनदा मूर्ति के लिए कदली वृक्ष ला रहे श्रद्धालुओं का मुस्लिम समुदाय की ओर से गांधी चौक पर भव्य स्वागत किया गया। उनकी ओर से जलपान की व्यवस्था की गई थी। कौमी एकता की यह तस्वीर चर्चा का विषय बनी रही। तीन वर्ष पूर्व भी इस तरह का कार्यक्रम मुस्लिम समुदाय ने आयोजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें