चौखुटिया ब्लाक मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे दो प्रधान। साथ में धरने पर बैठे अन्य प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
बीडीओ और समाज कल्याण अधिकारी के रिक्त पदों पर तैनाती की मांग को लेकर ब्लॉक मुख्यालय में बीते 15 दिनों से धरना दे रहे ग्राम प्रधानों ने अब क्रमिक अशन शुरू कर दिया है। पहले दिन हीरा सिंह थापा और मनोहर सिंह रावत क्रमिक अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष मोहन सिंह, शंकर सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, जीवन नेगी, दयाल मेहरा, सुभाष बिष्ट, नवीन बिष्ट, अजय कुमार, दान सिंह कुमयां, तारा सिंह किरौला सहित 24 प्रधान धरने पर बैठे।
प्रधानों का कहना है कि 15 दिनों से धरना देने और 10 दिनों से तालाबंदी करने के बावजूद उनकी मांगों पर कार्यवाही तो दूर कोई अधिकारी वार्ता तक के लिए नहीं पहुंचा है। ऐसी स्थिति में अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश की पूरी व्यवस्था किस तरह से निरंकुश हो चुकी है। प्रधानों का कहना है कि उनकी स्थानीय स्तर की उक्त मांगों के अलावा प्रांतीय नेतृत्व से जुड़ी पंचायतराज एक्ट को मजबूत करते हुए अधिकार और मानदेय बढ़ाने की सात सूत्री मांगें भी हैं।