फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी फिर उफान पर, ठप रहे जल संस्थान के पंप

Mon, 30 Apr 2018 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रविवार शाम तेज बारिश और ओलावृष्टि से कोसी नदी फिर उफान पर आ गई। कोसी स्थित जल संस्थान के पंप हाउस में पानी खींचने वाली लाइन में गाद भर जाने से पंप ठप हो गए। इस दौरान काफी मात्रा में सिल्ट भी पंप हाउस के आसपास जमा हो गया। लगातार सफाई करने के बाद सोमवार दोपहर बाद पंप किसी तरह चालू किए जा सके। नगर में अब मंगलवार को पेयजल आपूर्ति होने की संभावना है।  

विज्ञापन

   
रविवार शाम तेज बारिश के बाद कोसी के उफान पर आने से काफी मात्रा में पंप हाउस के आसपास सिल्ट जमा हो गई। करीब शाम सात बजे से कोसी पंप हाउस ने काम करना बंद कर दिया। जल संस्थान के जेई बचे सिंह ने बताया कि रातभर नदी में गंदा पानी बहता रहा। सोमवार सुबह 10-12 कर्मचारी लगातार पाइप लाइनों के अंदर घुसी मिट्टी के अलावा आसपास जमा गाद को निकालने में लगे रहे। दोपहर दो बजे तक काम चलता रहा।  
   
इधर पंप हाउस ठप होने से सोमवार को नगर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। पीने के पानी के लिए लोगों को जल स्रोतों की ओर दौड़ लगानी पड़ी। खासकर शादी वाले घरों में लोग काफी परेशान दिखे। लोगों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान की व्यवस्था ठीक नहीं है और बारिश में जल संस्थान की पोल खुल जाती है।  इधर अधिशासी अभियंता जल संस्थान केएस खाती ने बताया कि कोसी के उफान पर आने से रविवार शाम से पंप बंद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें