फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में कफड़ा ने किंग फिशर को हराया

Sun, 01 Feb 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू क्रिकेट क्लब के तत्वावधान यहां चौबटिया स्थित गरुड़ स्टेडियम में शहीद मेजर महेश चंद्र सती क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल रावत ब्रदर्स कफड़ा की टीम के नाम रहा। फाइनल में कफड़ा ने किंग फिशर जोग्याड़ी की टीम को एक विकेट से हराया। मुख्य अतिथि मेजर जनरल वीपीएस भाकुनी ने अनुशासन और खेल भावना पर जोर दिया। शहीद मेजर की माता देवकी देवी को शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


शनिवार की शाम संपन्न हुए फाइनल मुकाबले को रावत ब्रदर्श कफड़ा ने एक विकेट शेष रहते जीत लिया। पहले खेलते हुए जोग्याड़ी ने 18 ओवर में कुल 115 रन बनाए थे। कफड़ा के नीरज को मैन ऑफ दि सिरीज दी गई, जबकि 12 गेेंदों में 22 रन बनाने वाले गिरीश को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया। निर्णायक उमाशंकर और राजेंद्र थे। प्रतियोगिता के आयोजक 17 राजपुताना रायफल के अधिकारियों और दूसरे आयोजक उमाशंकर ने सहयोग के लिए सभी का आभार भी जताया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एमसी भंडारी, पूर्व सभासद उमेश पाठक, डा. हेम चंद्र सती, ब्रिगेडियर राजीव ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल रणजीत मैथ्यु आदि मौजूद थे।
 
ग्रामीणों को दी हथियारों की जानकारी
रानीखेत  (अल्मोड़ा)। चौबटिया में क्रिकेट प्रतियोगिता के बाद सेना की तरफ से हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें ग्रामीणों को सभी सामग्रियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर सिंवाली गांव के ग्रामीणों ने मेजर जनरल वीपीएस भाकुनी से मुलाकात कर चौबटिया-नागपानी मोटर मार्ग का नाम शहीद मेजर के नाम पर करने, चौबटिया में महिला शौचालय बनाने की मांग की। मेजर जनरल ने इस संबंध में शीघ्र सार्थक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें