फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चीर बंधन के साथ जिले में खड़ी होली शुरू, घर-घर होने लगा गायन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रंग एकादशी पर रंग पड़ने के साथ ही जिले में खड़ी होली का आगाज हो गया है। शुक्रवार को जगह-जगह चीर बंधन के साथ खड़ी होली का गायन किया गया। घर-घर में महिलाओं की होली भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

गांवों में मंदिरों में होली का गायन किया गया। यहां कैली बांधी चीर हो रघुनंदन राजा गणपति बांधे चीर हो रघुनंदन राजा.. आदि गीतों का गायन किया। एकादशी से ही गांवों में महिलाओं और पुरुषों की टोलियां दिन और रात में घर- घर जाकर होली गायन शुरू करते हैं। जिले के नया संग्रौली, कांडे, गणाऊं, भाबू, बिराड़, मल्ला बिनौला, कनरा, बचकांडे, छाना गांव में खड़ी होली की शुरुआत हुई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें