फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कायाकल्प की टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कायाकल्प योजना के तहत मंगलवार को नैनीताल से पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल अल्मोड़ा का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में विभिन्न व्यवस्थाएं जांचीं। अब अगले चरण में राज्य स्तरीय टीम फिर अस्पताल का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

नैनीताल जिले से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल में पहुंचकर सबसे पहले सफाई की व्यवस्था देखी। इसके बाद विभिन्न डॉक्टरों के कक्षों, दवा भंडार, ऑपरेशन कक्ष का भी निरीक्षण किया। अस्पताल के वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष, जांच लैब, एक्सरे कक्ष, ओपीडी, शौचालय आदि का जाजया लिया।
अस्पताल के पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि टीम ने अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। रिपोर्ट तैयार की गई, अब अगले चरण में प्रदेश स्तर से निरीक्षण के लिए टीम आएगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। अस्पताल के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें