फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेरी तलाश, तेरी तलब बार-बार है, पुकारो मेरे मौला को पुकारो..

विज्ञापन
उर्स कुल शरीफ के अवसर पर कव्वाली गाते कव्वाल। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। हजरत कालू सैयद बाबा की मजार पर 48 वां सालाना उर्स मुबारक कुल शरीफ की रस्म के साथ संपन्न हुआ। रात भर कव्वालियों का आयोजन किया गया। कव्वालों ने सूफियाना कलामों के माध्यम से जमकर वाहवाही लूटी। तेरी तलाश, तेरी तलब बार-बार है, पुकारो मेरे मौला को पुकारो कव्वाली ने खासी महफिल लूटी। रविवार की सुबह कुलशरीफ के साथ चार दिनी इस समारोह का समापन हो गया।
विज्ञापन

कालू सैयद बाबा का सालाना उर्स रविवार की सुबह कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इस दौरान सूफियाना कव्वालों ने कई कलाम पेश किए। सारी रात महफिले समां में नगर और बाहर से आए जायरीन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में नगर में अमनों अमान को दुआ की गई। कुल शरीफ के बाद तबार्रक का वितरण किया गया और गुल पोशी की रस्म अदा हुई। खादिम मोहसिन खान ने उर्स मुबारक को कामयाब बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने भी की चादरपोशी
रानीखेत। शनिवार की देर रात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने भी बाबा की मजार पर पहुंचकर वहां चादर चढ़ाई। उनके साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने चादरपोशी करते हुए क्षेत्र और प्रदेश के खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें