फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मरक्षा के लिए कराटे बेहतरीन माध्यम : नेगी

Sun, 16 Oct 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत
विज्ञापन
द्वाराहाट कफड़ा में कराटे प्रतियोगिता का उद्घाट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला कराटे डू एसोसिएशन अल्मोड़ा की ओर से यहां ब्लॉक स्तरीय कराटे चैंपियनशिप शुरू हो गई है। उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेता जिला ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश नेगी ने कराटे को आत्मरक्षा का बेहतरीन माध्यम बताया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 125 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव और खेल विभाग के कोच भूपाल बिष्ट ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी। नेगी ने राजपूत कॉन्वेंट स्कूल कफड़ा में प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और कराटे को आत्मरक्षा का उचित माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि नवंबर महीने में वह द्वाराहाट में जिले के कराटे खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित करेंगे। पांचवें एशियाई खेलों में भाग लेकर लौटी प्रज्ञा जोशी, कराटे खिलाड़ी निलेश जोशी, भूपाल बिष्ट, कुंदन सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड कराटे संघ के महासचिव सतीश जोशी ने सभी का आभार जताया। कहा कि खेल विभाग की तरफ से खिलाड़ियों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। अध्यक्षता चंदन सिंह स्यूनरी ने की। प्रज्ञा जोशी, ममता रावत, कुंदन सिंह, ललित अधिकारी, नीलेश जोशी, मनीष बिष्ट, नरेंद्र कुमार, भव्या शर्मा निर्णायक थे। इसके बाद तमाम स्पर्धाएं शुरू हुई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें