फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे चैंपियन में रानीखेत के तीन खिलाड़ी होंगे भारतीय टीम का हिस्सा

Sun, 07 Aug 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
कराटे चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत के तीन कराटेबाज कुवालालंपुर मलयेशिया में प्रस्तावित नवीं एशियन कराटे डू चैंपियनशिप में खेलेंगे। देश की इस टीम में 22 कराटेबाजों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में 20 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 10 से 15 अगस्त के बीच होगी। रानीखेत से कराटे के राष्ट्रीय चैंपियन नीलेश जोशी, खेल विभाग के कोच भूपाल बिष्ट, कुंदन सिंह का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ है।
विज्ञापन


तीनों खिलाड़ी पहले भी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उत्तराखंड कराटे स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव और राष्ट्रीय रेफरी सतीश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता विश्व कराटे फेडरेशन के नए नियमों के आधार पर खेली जाएगी। हायर ग्रेडेशन टेस्ट और एशियाई रेफरी सेमिनार के लिए भी उनका चयन हुआ है। इस सफलता पर कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, रानीखेत के पूर्व विधायक करन मेहरा, ब्लॉक प्रमुख रचना रावत, हीरा रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, उत्तराखंड कराटे के चेयरमैन एसके राय आदि ने उन्हें बधाई दी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें