फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्स विजार्ड में करन और स्पैल जीनियस में मनीषा अव्वल

विज्ञापन
बीईओ प्रकाश सिंह जंगपांगी और शिक्षकों के साथ प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चे। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हवालबाग ब्लॉक की प्राथमिक वर्ग की मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में करन सिंह नेगी और स्पैल जीनियस में मनीषा जोशी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

मैथ्स विजार्ड प्रतियोगिता में करन सिंह नेगी (संकुल शीतलाखेत), ज्योति लटवाल (संकुल टानी), हिमांशु जोशी (संकुल टानी), कार्तिक बिष्ट (संकुल दौलाघट) ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में मनीषा जोशी (संकुल टानी), गौरव पांडे (संकुल ग्वालाकोट), हिमानी आर्या (संकुल टानी), प्रदीप लटवाल (संकुल ज्यूड़ कफून) ने क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक पवन उपाध्याय, करन मर्तोलिया, सुरेंद्र सिंह भंडारी, अर्जुन सिंह, डा. मोहन पांडे, आरसी जोशी, हंसादत्त शर्मा, सुमन बिष्ट थीं।
इससे पहले खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह जंगपांगी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। संचालन बद्री सिंह भैसोड़ा ने किया। अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. विद्या कर्नाटक, अल्का अधिकारी, सुरेश नैनवाल, ओमी बूढ़ाथोकी, अंजलि कार्की, रमेश कांडपाल, आनंद सिंह मेहरा, किरन पंत, पूनम नेगी, गीता वर्मा आदि उपस्थित थीं। प्रतियोगिता में 11 संकुलों के 42 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें