फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एनडीआरएफ ने ग्रामीणों को किया जागरूक

Thu, 02 Oct 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के आपदा संभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ आपदा राहत शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को राहत और बचाव के गुर बता रही है। एनडीआरएफ के जवानों ने गोगिनापानी और बोहाला में शिविर लगाकर ग्रामीणों को आपदा राहत के गुर बताए। बुधवार को इंस्पेक्टर आनंद सिंह दिगारी के नेतृत्व में एनडीआरएफ की टीम ने गोगिनापानी में ग्राम प्रधान मंजू देवी और उपस्थित ग्रामीणों को हार्ट अटैक आने पर सीपीआर देने, आपदा और दुर्घटना में घायलों का प्राथमिक उपचार करने, इमरजेंसी मूव और नॉन इमरजेंसी मूव के बारे में जानकारी दी। बोहाला में ग्राम प्रधान मोहन सिंह और ग्रामीण को भूकंप के दौरान आत्मरक्षा, सांप काटने पर प्राथमिक उपचार और आग लगने पर किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें