फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कैकई-मंथरा संवाद ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Sun, 12 Oct 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चिलियानौला में आयोजित रामलीला में मौजूद लोग। 
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। धार्मिक उत्सवों के बीच चिलियानौला नगर पालिका में रामलीला महोत्सव पूरे जोश और भक्ति भाव से जारी है। शनिवार की रात प्रस्तुत किए गए कैकई-मंथरा संवाद ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
विज्ञापन

संवाद के दौरान कलाकारों की अभिव्यक्ति और संवाद अदायगी ने देर रात तक उपस्थित लोगों को मंच से बांधे रखा। शिव मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में बड़ी संख्या में लोग दूरदराज के इलाकों से पहुंच रहे हैं। राम की भूमिका हर्षित, लक्ष्मण की अनुज देव, सीता की हर्षिता, परशुराम की प्रकाश कुवार्बी जबकि रावण की दमदार भूमिका नीरज तिवारी निभा रहे हैं। मेकअप की जिम्मेदारी आनंद कुवार्बी और नरेश त्रिपाठी संभाल रहे हैं। रामलीला आयोजन में पालिकाध्यक्ष अरुण रावत, सूरज रावत, मुकुल सती, बबलू पांडेय, मनीष सद्भावना सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुंदर कुवार्बी ने सभी दर्शकों और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि रामलीला का उद्देश्य समाज में मर्यादा, धर्म और सत्य के आदर्शों का प्रसार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें