स्याल्दे (अल्मोड़ा)। पौराणिक वृद्ध केदार शिव मंदिर कमेटी के चुनाव संपन्न हुए। इसमें रघुवर सिंह मनराल को अध्यक्ष, राजेंद्र सिह बिष्ट को संरक्षक, तारादत्त शर्मा को महासचिव, अनूप सिंह मेहता को कोषाध्यक्ष, पूरन चंद्र को सचिव बनाया गया। इस दौरान देवेंद्र सिंह बिष्ट, रघुवर दत्त, सुंदर सिंह, भुवन सिंह, भूपेंद्र सुंदर सिंह, पूरन सिंह को सदस्य बनाया गया। ब्लॉक प्रमुख मथुरादत्त ने सभी निर्वाचित सदस्यों को माला पहनाकर बधाई दी। चुनाव अधिकारी के रूप में जिला अधिकारी के प्रतिनिधि राजस्व उप निरक्षक नितिन, दीपक तड़ियाल और पंकज बिष्ट मौजूद रहे।