फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे परिसर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता 

Sun, 20 Mar 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की टीम ने जीता। रफ्तार क्लब अल्मोड़ा की टीम उपविजेता रही। रोमांचक फाइनल मुकाबले में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा ने रफ्तार क्लब अल्मोड़ा को 46-41 से हराया।
विज्ञापन


राहुल, रोहित, जय बेस्ट राइडर, ललित मोहन और धर्मेंद्र को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला। इससे पूर्व मुख्य अतिथि एसएसजे परिसर के पूर्व कुलानुशासक हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। समापन खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। रेफरी प्रदीप जोशी, आनंद सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह पवार, डीपी आर्या थे। जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा ने सभी का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें