फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान गीत में जूनियर हाइस्कूल भतरौला ने बाजी मारी 

विज्ञापन
बागेश्वर में मॉडल दिखाता प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में हुई विज्ञान गीत में जूहा भतरौला प्रथम रहा। विज्ञान संगोष्ठी में बबीता मेर,  विज्ञान प्रदर्शनी में राइंका रवांईखाल ने बाजी मारी। 
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुुुुभारंभ डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत ने किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने संसार को जोड़ने का अनूठा काम किया है। विज्ञान के माध्यम से ही हम सुदूर में बैठे अपने परिचितों से पलक झपकते ही संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों से खोजी बनने, शिक्षकों से  विद्यालयों में विज्ञान का सुरुचिपूर्ण और सरल शिक्षण पर खास ध्यान देने का आह्वान किया। 

इस मौके पर हुई  विज्ञान गीत में राजूहा भतरौला प्रथम,  राजूहा बद्रीनाथ द्वितीय और  रैथल तीसरे स्थान पर रहा।  विज्ञान संगोष्ठी में बबीता मेर प्रथम, सुरभि मेहरा द्वितीय, नीरज रावत तृतीय रहे।  विज्ञान प्रदर्शनी में राइंका रवांईखाल प्रथम, राउमावि कुलाऊं द्वितीय, भतरौला तीसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में एक प्रतिभागी द्वारा बनाई गई टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में भुवन भट्ट, पुष्पा रावत, श्याम सिंह कपकोटी, कविता कपकोटी, उमेश जोशी, सुरेश सती, गिरीश लाल, दीवान गोस्वामी, हेम पाठक और भगवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें