फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएचआरडी किचन गार्डन गाइडलाइन में जिले के एकमात्र जूनियर हाइस्कूल रौल्याना का नाम

विज्ञापन
09grd01p जूनियर हाईस्कूल रोलियांना के किचन गार्डन में पैदा हुई सब्जियां - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के किंचन गार्डन गाइडलाइन (स्कूल न्यूटीशन किताब) में जिले के एकमात्र जूनियर हाईस्कूल रौल्याना को स्थान मिला है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जूनियर हाईस्कूल रौल्याना के शिक्षकों और बच्चों ने स्कूल में किचन गार्डन का निर्माण किया है। किचन गार्डन से जहां एक ओर मध्याह्न भोजन के लिए ताजी सब्जियां नियमित प्राप्त होती है। वहीं बच्चों को मृदा और शारीरिक श्रम के महत्व का भी ज्ञान प्राप्त होता है। स्कूल के किचन गार्डन में पैदा हुई गडेरी को संज्ञान लेते हुए एमएचआरडी ने अपनी गाइडलाइन में राजकीय जूनियर हाईस्कूल रौल्याना का जिक्र किया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक नीरज पंत ने बताया कि बच्चों और समुदाय की मदद से स्कूल में किचन गार्डन विकसित किया गया है। किचन गार्डन को विकसित करने में गांव के पूर्व प्रधान मदन गिरी, शिक्षक दीपक पांडे, भाष्कर पंत का सहयोग मिला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें