फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शिक्षक के सहारे जूनियर हाईस्कूल कनोलीखाल

Sun, 26 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 राजकीय जूनियर हाईस्कूल कनोलीखाल एक शिक्षक के सहारे संचालित हो रहा है। अभिभावकों ने नए शिक्षा सत्र से रिक्त सभी पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई है। उन्होंने शिक्षकों की तैनाती न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।


ताड़ीखेत ब्लाक में स्थित जूनियर हाईस्कूल कनोलीखाल विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष केशर सिंह मावड़ी का कहना है कि विद्यालय में 90 छात्रों को पढ़ाने के लिये पूर्व में तीन शिक्षक तैनाती थे। जिसमें से एक शिक्षक बीमार चल रहा है। दूसरे शिक्षक को अन्य स्कूल में व्यवस्था के तहत विभाग ने भेज दिया। व्यवस्था के तहत दूसरे स्थान पर भेजे गए शिक्षक को स्कूल में वापस तैनाती दी जानी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन



अध्यक्ष ने स्कूल में कार्यरत एकमात्र शिक्षक पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद कोई कार्यवाही नहीं हुई। विद्यालय प्रबंधन समिति ने बैठक कर सभी रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करने, मनमानी करने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही और स्थानांतरण करने की मांग उठाई है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें