फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो य गड़ बगि रै का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊंनी मासिक पत्रिका पहरू के कार्यालय में हुए कार्यक्रम में कुमाऊंनी भाषा के युवा रचनाकारों का सामूहिक कुमाऊंनी कविता संकलन ‘जो य गड़ बगि रै’ का विमोचन किया गया। संकलन में कुमाऊंनी के 15 से 25 साल तक के 17 युवा रचनाकारों की कविताएं हैं। इस किताब का संपादन युवा कुमाऊंनी रचनाकार ललित तुलेरा ने किया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडवोकेट जमन सिंह बिष्ट ने कहा कि कुमाऊंनी में लिखने वाले युवा रचनाकारों का प्रोत्साहन करने की जरूरत है। इसके लिए उन्होंने आर्थिक रूप से समृद्ध कुमाऊंनी समाज से मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने स्वयं भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
पहरू पत्रिका के संपादक डॉ. हयात सिंह रावत ने कहा कि अपनी भाषा के लिए युवा कवियों का यह बेहतरीन प्रयास है। अध्यक्षता करते हुए कुमाऊंनी साहित्यकार महेंद्र ठकुराठी ने कहा कि यह काव्य संकलन युवाओं के लिए एक नींव साबित होगा। इस काव्य संकलन में भास्कर भौर्याल, प्रदीप आर्या, भारती आर्या, दीपक सिंह भाकुनी, गायत्री पैंतोला, हिमानी डसीला, कविता फर्त्याल, ममता रावत, मनोज सोराड़ी, रोहित जोशी, कमल किशोर कांडपाल, भावना जुकरिया, प्रकाश पांडे, पीयूष धामी, पूजा रजवार, ज्योति भट्ट और ललित तुलेरा की कविताएं शामिल हैं। संचालन शशि शेखर जोशी ने किया। इस वहां इंद्रमोहन पंत, अमन नगरकोटी, माया रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें