फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगगास नदी में डूबे युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर के तहत खरेटी नामक स्थान पर गगास नदी में गहरे खाव में डूबे युवक के शव को शुक्रवार की सुबह निकाला गया। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। नौजवान की मौत से गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे के बासुलीसेरा में गगास नदी के खरेटी खाव में बगथल (कुलसीवी) निवासी कुंदन सिंह (27) पुत्र भूपाल सिंह मेहरा नहाते वक्त डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम शव को बाहर निकालने में जुटी रही। रात में ही एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद भी रात में कुंदन के शव को नहीं निकाला जा सका।
शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे डैम तोड़कर और पानी की दिशा बदलकर कुंदन का शव निकाला गया। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। कुलसीवी के ग्राम प्रधान भूपेंद्र ने बताया कि कुंदन सिंह बेरोजगार था। उसके पिता भूपाल सिंह कुलसीवी में पोस्टमैन हैं। उसकी माता का पूर्व में निधन हो गया है। कुंदन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई रुद्रपुर में पुलिस में सेवारत हैं। वहीं मझला भाई चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। लॉकडाउन के कारण वह इन दिनों घर पर ही है।
विज्ञापन

बचाव अभियान में जुटी थी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ
द्वाराहाट। युवक के डूबने की सूचना पर एनडीआरएफ के एसआई अरुण कुमार के नेतृत्व में छह लोगों की टीम और एसडीआरएफ के एसआई राजेश जोशी के नेतृत्व में आठ लोगों की टीम मौके पर पहुंची थी। खोज अभियान में बासुलीसेरा निवासी वीरेंद्र सिंह बोरा ने मदद की। शुक्रवार सुबह उन्होंने ही पहले शव देखा। इस दौरान पूरन सिंह कठायत, आनंद सिंह नेगी, भवान सिंह, भवान सिंह बिष्ट, देवेंद्र नेगी, अर्जुन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें