फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट में अतिक्रमण पर चली जेसीबी

Tue, 22 Aug 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
द्वाराहाट में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट मुख्य बाजार में लोनिवि ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। लोनिवि के अधिकारी और कर्मी, पुलिस और राजस्व की टीम के साथ जेसीबी लेकर बाजार पहुंचे और 10 से अधिक दुकानों से अतिक्रमण हटाया। विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में अफरातफरी मची है।
विज्ञापन


सोमवार को लोनिवि के अधिकारी राजस्व और पुलिस टीम के साथ दूनागिरी हाईवे पर द्वाराहाट मुख्य बाजार पहुंचे। टीम ने पूर्व में चिन्हित दुकानों पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया। जेसीबी देख व्यापारियों में खलबली मच गई। लोनिवि के सहायक अभियंता दान सिंह जरमाल ने कहा कि अतिक्रमण करने वाले 34 लोगों को पूर्व में नोटिस दिए गए थे। इनमें से कुछ लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाया। जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया वहां जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। कहा कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाकर विभाग का सहयोग करना होगा। अन्यथा विभाग कार्रवाई करेगा। इस मौके पर लोनिवि के अवर अभियंता कुलदीप सिंह सहित पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें