फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त, नेपाली आपरेटर की मौत

Fri, 24 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लमगड़ा ब्लाक क्षेत्र में निर्माणाधीन थुवासिमल सड़क में काम के दौरान जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में नेपाल निवासी जेसीबी आपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को होगा।
विज्ञापन


इन दिनों थुवासिमल सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार को बचकांडे और मिरई के बीच जेसीबी से सड़क काटी जा रही थी। तभी अचानक मलबे में धंस जाने से जेसीबी मशीन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद काम में लगे श्रमिक खाई में उतरे, लेकिन तब तक जेसीबी आपरेटर डमर बहादुर चंद (20) पुत्र पूरन चंद निवासी कपरता, थाना देयमांडो जिला बेतड़ी (नेपाल) की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर लमगड़ा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। शव को खाई से निकालकर पुलिस लमगड़ा ले आई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें