फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अनदेखी के चलते छह माह से बदहाल है जौरासी–जैखाल सड़क

Fri, 07 Nov 2025 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। जौरासी-जैखाल सड़क अनदेखी के चलते लंबे समय से बदहाल है। आपदा के चलते 10 से अधिक गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में क्षेत्र की 4500 से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जौरासी– जैखाल 18 किमी सड़क केलानी, साबुआछाना, फुटिकुआ, ग़हत्डुवा, कुलसीरा, जैखाल, दुबसिल सहित 10 से अधिक गांवों को जोड़ती है। यह सड़क केवल छह किमी तक ही पक्की हो सकी है। करीब छह महीने पूर्व आपादा के चलते सड़क के 12 किमी दायरे में 20 से अधिक स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ऐसे में टैक्सियां तो दूर सड़क पर पैदल आवाजाही करना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। वहीं किसानों के लिए फल, सब्जियां, दालों को बाजार तक पहुंचाना चुनौती बन गया है। इससे छात्र- छात्राओं के लिए आवाजाही के दौरान चोटिल होने का खतरा बढ़ गया है। शिकायत के बाद भी सड़क सुधारीकरण के प्रयास नहीं होने से लोगाें में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें